दाद खुजली के कारण बहुत उलझन होती है जिससे व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बहुत लोग इस दाद-खाज खुजली से परेशान है जिसके चलते लोग आये दिन कुछ ना कुछ इस्तेमाल करते रहते है।
मगर यहां आपको एक बात समझ लेनी चाहिए इन सभी प्रोडक्ट्स के अपने अलग नुकसान भी होते है हर व्यक्ति को सभी प्रकार के लोशन सूट नहीं करते है अब यहां कुछ चीजें है जिन्हे आपको सामझना होगा:
- आपकी दाद कितनी पुरानी है।
- किस जगह पर आपको खाज खुजली दाद की समस्या है।
- आप पहले कितने प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर चुके हो और क्या आपको उनसे फायदा मिला है।
ऐसी ही कुछ चीजें है जिन्हेआपको ध्यान रखना होगा किसी भी लोशन को इस्तेमाल करते वक़्त।
इस Side effects in Hindi ब्लॉग पोस्ट में हम जानेगे:
- सपाट लोशन के नुकसान
- सपाट लोशन से सम्बंधित सावधानियां
- सपाट लोशन का इस्तेमाल क्या है
- सपाट लोशन कैसे इस्तेमाल करे
- सपाट लोशन किन चीजों से मिलकर बना है
- सपाट लोशन की कीमत क्या है?
तो चलिए जानते है…
Sapat Lotion
सपट लोशन दाद खुजली जैसी समस्याओं में इस्तेमाल किया जाने वाला लोशन है आमतौर पर इसकी 12ML की शीशी मिलती है जिसकी कीमत लगभग 30-40 रूपए के आसपास होती है आपको ये ऑनलाइन भी मिल जाता है।
Sapat Lotion किन चीजों से मिलकर बना है?
- सैलिसाइक्लिक एसिड
- लोबान फूल
- मंजिष्ठा
- कलर
- और अल्कोहल
Sapat Lotion में इन सभी तरह के ingredients का इस्तेमाल किया गया है।
Sapat Lotion का इस्तेमाल क्या है?
- दाद बढ़ने से रोकता है और उसे कम करता है।
- खुजली में इसका उपयोग करने से आराम मिलता है।
- त्वचा में हुए संक्रमण को रोकता है।
- जीवाणुओं को कम करता है।
इन सभी चीजों में सपाट लोशन का इस्तेमाल किया जाता है।
सपाट लोशन के नुकसान (Side effects)
त्वचा का जलना
सपाट लोशन में एसिड होने के कारण इसके इस्तेमाल से त्वचा जलने लगती है हालांकि ऐसा होने की सम्भावना तब और बढ़ जाती है जब इसको एक ही जगह बार-बार लगाया जाए।
त्वचा में रूखापन होना
बार-बार सपाट लोशन के इस्तेमाल से त्वचा में रूखपन आ जाता है।
जलन मचना
सपाट लोशन लगाते समय त्वचा में जलन मच सकती है कई बार ये जलन काफी तेज भी हो सकती है।
दर्द होना
कई बार सपाट लोशन के इस्तेमाल से इन्फेक्टेड जगह पर दर्द हो सकता है।
त्वचा काली होना
सपाट लोशन से त्वचा का रंग काला पड़ सकता है इसका होने का कारण भी वो एसिड ही है।
तो ये थे सपाट लोशन के नुकसान जो इसके इस्तेमाल से हो सकते है अगर आपको इनमे से कोई भी नुकसान दिखे तो डॉक्टर को दिखाए और सपाट लोशन को इस्तेमाल करना बंद करदे।
इसकी कुछ सावधानियां भी है जो आपको इसका इस्तेमाल करते वक़्त ध्यान में रखना है:
सपाट लोशन से सम्बंधित सावधानियां
- जब भी आप सपाट लोशन का इस्तेमाल करे पहले इन्फेक्टेड जगह को गरम पानी से अच्छे से साफ़ करले।
- सिर्फ इन्फेक्टेड जगह पर ही Sapat Lotion का इस्तेमाल करे।
- सपाट लोशन रुई के जरिये लगाए या फिर कॉटन के कपडे का इस्तेमाल करे।
- सपाट लोशन लगाने के बाद हाथ अच्छे से साफ़ करले।
- बच्चों को इससे दूर रखे।
- सपाट लोशन को ठंढी और सुखी जगह पर रखे।
- सपाट लोशन को धुप और गर्मी से दूर रखे।
Nice post. I was checking constantly this blog and I’m impressed!
Very useful info specifically the last part 🙂 I care for such information much.
I was seeking this particular information for a very long time.
Thank you and good luck.
Awesome things here. I am very satisfied to peer your post.
Thanks a lot and I am looking forward to touch
you. Will you please drop me a e-mail?